बिहार तेज खबर बिहार का अग्रणी वीडियो-फर्स्ट हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है — जहां राज्य के हर कोने की खबर सबसे पहले, सबसे तेज़ और बिल्कुल ज़मीनी अंदाज़ में पहुंचती है।
हमारा मकसद सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि बिहार की आवाज़ बनना है। शहर हो या गांव, चौक-चौराहा हो या पंचायत — हम वहां पहुंचते हैं जहां असली खबर होती है। हमारे कैमरे के सामने आम लोग बेबाकी से अपनी बात रखते हैं, और यही हमारी पहचान है — “बदलाव की नई सुबह”।
हम क्या कवर करते हैं
- राजनीति और चुनाव — बिहार की सियासत, नेता, और जनता की राय
- अपराध और कानून — ज़िलों से ग्राउंड रिपोर्ट और सच्चाई
- नौकरी और शिक्षा — BPSC, बहाली, परीक्षा और रिजल्ट अपडेट
- वायरल और जनमत — सड़क से उठती असली आवाज़
- मनोरंजन, खेल और कारोबार — बिहार से जुड़ी हर बड़ी खबर
बिहार के 38 जिले, एक मंच
पटना से पूर्णिया तक और मोतिहारी से गया तक — हमारी टीम बिहार के सभी 38 जिलों की खबरों को एक ही जगह लाती है। आप अपने जिले की खबरें सीधे जिला सेक्शन से देख सकते हैं।
5 लाख+ का भरोसा
यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 5 लाख से ज़्यादा लोग बिहार तेज खबर से जुड़े हैं। हमारी हर रिपोर्ट का आधार है — सच्चाई, निष्पक्षता और जनता का हित। हम मानते हैं कि सही जानकारी ही बदलाव की पहली सीढ़ी है।